March 2, 2026
थाना नेवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: DIGITAL ठगी के सातवें आरोपी लाईक अहमद को किया गिरफ्तार

थाना नेवई पुलिस की बड़ी कार्रवाई: DIGITAL ठगी के सातवें आरोपी लाईक अहमद को किया गिरफ्तार

Sep 5, 2025

नेवई, 05 सितंबर 2025। थाना नेवई पुलिस ने डिजिटल ठगी के मामले में सातवें आरोपी लाईक अहमद को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। यह गिरफ्तारी इसी प्राथमिकी के तहत अब तक की गई कुल 7 गिरफ्तारीयों में शामिल है। इससे पहले छह आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया जा चुका था।

 

ठगी का मामला और शिकायत

यह मामला ग्रामीण महिला नम्रता चंद्राकर द्वारा थाना नेवई में 29 अप्रैल 2025 को दर्ज कराया गया। शिकायत में बताया गया कि मोबाइल नंबर के माध्यम से एक व्यक्ति ने खुद को CBI अधिकारी बताकर पीड़िता के पिता को वीडियो कॉल किया और उनके नाम से केनरा बैंक के खाते का उपयोग कर एक बड़े वित्तीय धोखाधड़ी घोटाले को अंजाम दिया। आरोपी ने बताया कि 2 करोड़ रुपये का मनी लॉन्ड्रिंग हुआ है और सहयोग के लिए दबाव बनाया गया। फिर दिनांक 29 अप्रैल से 29 मई 2025 के बीच लगभग 54,90,000 रुपये विभिन्न खातों और किस्तों में धोखाधड़ी से जमा कराए गए।

पुलिस जांच और आरोपियो की गिरफ्तारी

शिकायत के आधार पर पुलिस ने धारा 318(4) BNS 67 (D) IT एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पता चला क आरोपीगण ने धारा 318(4) BNS 67 (D) के अंतर्गत अपराध किया है। अब तक जिन आरोपियो को गिरफ्तार किया गया है, उनमें शामिल हैं:

  • राजेश विश्वकर्मा उर्फ राजू पेंटर, निवासी लखनऊ
  • दीपक गुप्ता, निवासी लखनऊ
  • कृष्ण कुमार गुप्ता, निवासी लखनऊ
  • शुभम श्रीवास्तव, निवासी लखनऊ
  • ऋषि केस जोशी, निवासी ठाणे, महाराष्ट्र
  • चंदन बालकरण सरोज, निवासी ठाणे, महाराष्ट्र

फरार आरोपी लाईक अहमद की गिरफ्तारी

फरार आरोपी लाईक अहमद, निवासी जवाहर नगर मानिकपुर जिला गोण्डा, हाल फुलबाग कालोनी खुर्सी रोड थाना गुलम्बा लखनऊ, को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार किया। वह पहले से साइबर क्राइम थाना लखनऊ में विभिन्न मामलों में निरुद्ध था। थाना नेवई पुलिस ने उच्च न्यायालय से प्रोडक्शन वारंट प्राप्त कर उसे जिला दुर्ग, छत्तीसगढ़ लाया गया। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।

 

धारा और कानूनी कार्रवाई

आरोपी पर थाना नेवई में अप0क्र0 156/2025 के तहत धारा 318(4), 3(5), 338, 336(3), 340(2) BNS, 67(D) IT एक्ट के तहत अपराध दर्ज है।

पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका

यह गिरफ्तारी डिजिटल धोखाधड़ी के खिलाफ पुलिस की सक्रियता और तत्परता को दर्शाती है। ऐसे मामलों में व्यापक जांच, आरोपियो की छानबीन और न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग पुलिस की कुशलता और समर्पण का परिणाम है।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix