
थाना खुर्सीपार, जिला दुर्ग: दो निदेशकों को राजस्थान से गिरफ्तार किया गया
दुर्ग, 17 जून 2025: थाना खुर्सीपार पुलिस ने एक महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए नृदेव वायर वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड, भीलवाड़ा, राजस्थान कंपनी के दो निदेशकों को अमानत में खयानत और धोखाधड़ी के मामले में गिरफ्तार किया है।
दिनांक 21 जून 2024 को प्रार्थी नीरज कुमार, निवासी मिलन चौक, न्यू खुर्सीपार, भिलाई ने थाना खुर्सीपार में शिकायत दर्ज की थी। शिकायत के अनुसार, नृदेव वायर वर्ल्ड प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों ने प्रार्थी से वायर रॉड माल लेकर 63,74,640 रुपये का भुगतान नहीं किया और व्यापारिक लेन-देन में छलपूर्वक धोखाधड़ी की। इस शिकायत के आधार पर थाना खुर्सीपार ने अपराध क्रमांक 130/2024, धारा 420, 409, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

थाना प्रभारी निरीक्षक वंदिता पनिकर के नेतृत्व में एक विशेष पुलिस टीम गठित की गई, जिसे आरोपियों की तलाश के लिए राजस्थान के भीलवाड़ा भेजा गया। टावर लोकेशन के आधार पर आरोपियों ऋषिराज शर्मा और अंपुल महावर का पता चित्तौड़गढ़ जिले के निम्बाहेड़ा नगर में मिला। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर 16 जून 2025 को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपियों का विवरण:
- ऋषिराज शर्मा, पिता सत्यनारायण शर्मा, उम्र 25 वर्ष, निवासी आसिंद रोड, शंभूगढ़, थाना शंभूगढ़, जिला भीलवाड़ा, राजस्थान।
- अंपुल महावर, पिता स्व. ओमप्रकाश महावर, उम्र 31 वर्ष, निवासी वार्ड नं. 04, नसीराबाद, थाना नसीराबाद, जिला अजमेर, राजस्थान।
इस कार्रवाई में निरीक्षक वंदिता पनिकर, प्रधान आरक्षक रोहित यादव, आरक्षक हर्ष देवांगन और आरक्षक विशाल सिंह (एसीसीयू) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
अपराध विवरण:
- अपराध क्रमांक: 130/2024
- धारा: 420, 409, 34 भादवि
थाना खुर्सीपार पुलिस की इस त्वरित और प्रभावी कार्रवाई की स्थानीय लोगों ने सराहना की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



