February 1, 2026
थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 02 शराब कोचिया गिरफ्तार

थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में अवैध शराब के साथ 02 शराब कोचिया गिरफ्तार

Aug 21, 2025

रायपुर पुलिस ने अवैध शराब की बिक्री और परिवहन के खिलाफ कड़ा कदम उठाते हुए थाना गोबरा नवापारा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अटल नगर, और नगर पुलिस अधीक्षक अटल नगर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गोबरा नवापारा और ACCU रायपुर की संयुक्त टीम ने अवैध शराब के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया।
मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई

मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर छांटा रोड, शराब भट्टी मोड़, नवापारा से महानदी पुल के पास रेड कार्रवाई की गई। इस दौरान एक काले रंग के एक्टिवा वाहन (क्रमांक CG04 KU 8592) में सवार दो व्यक्तियों को अवैध शराब के साथ पकड़ा गया। पूछताछ में आरोपियों ने अपने नाम (1) चित्रसेन पटेल और (2) भूपेंद्र तारक, निवासी ग्राम कोपरा, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद, बताया।
जप्त सामग्री
आरोपियों के कब्जे से एक नीले रंग के ट्रैवल बैग में रखे 58 पौवा शोले देशी मसाला शराब (कीमत 5,800 रुपये) और एक एक्टिवा वाहन (कीमत 30,000 रुपये) जप्त किया गया। दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना गोबरा नवापारा में अपराध क्रमांक 330/25, धारा 34(2) आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर रायपुर न्यायालय में रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी
चित्रसेन पटेल, पिता ललित, उम्र 21 वर्ष
भूपेंद्र तारक, पिता जितेंद्र तारक, उम्र 25 वर्ष
निवासी: ग्राम कोपरा, थाना पाण्डुका, जिला गरियाबंद
कार्रवाई में शामिल टीम
इस सफल कार्रवाई में थाना गोबरा नवापारा से स.उ.नि. गुलाब सिन्हा, आरक्षक कशान रजा (2554), आरक्षक हुलास साहू (467), आरक्षक टीकम साहू (2378) और ACCU से स.उ.नि. शंकर लाल धु्रव, आरक्षक 1658 और 2106 की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉 *हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें*👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix