
थाना भिलाई नगर: शराबखोरी और अड्डेबाजी के खिलाफ सख्त कार्रवाई
भिलाई, 17 जून 2025: थाना भिलाई नगर पुलिस ने सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन और अड्डेबाजी करने वालों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत प्रभावी कार्रवाई की है।
थाना भिलाई नगर क्षेत्र के सिविक सेंटर, जयंती स्टेडियम और सेक्टर क्षेत्र के अन्य सार्वजनिक स्थानों पर असामाजिक तत्वों द्वारा खुलेआम शराब पीने की शिकायतें मिल रही थीं। इसे गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने 15 जून 2025 (रविवार) और 16 जून 2025 (सोमवार) को विशेष अभियान चलाया। इस अभियान के दौरान गठित टीम ने सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और शराबखोरी करने वाले 21 व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की। इनके खिलाफ थाना भिलाई नगर में आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर सभी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया।

थाना भिलाई नगर पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी और शराबखोरी करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में शांति और व्यवस्था बनी रहे।
पुलिस की इस कार्रवाई से स्थानीय निवासियों में सुरक्षा की भावना बढ़ी है और उन्होंने इस पहल की सराहना की है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



