February 1, 2026
ठगी का खुलासा: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 34,000 ₹ की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

ठगी का खुलासा: प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर 34,000 ₹ की धोखाधड़ी, दो आरोपी गिरफ्तार

Jun 6, 2025

थाना बोरी (चौकी लिटिया सेमरिया), जिला दुर्ग
06 जून 2025

प्रधानमंत्री आवास योजना के नाम पर ग्रामीणों से ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए थाना बोरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। मामले का खुलासा प्रार्थी निजेन्द्र बारले की शिकायत पर हुआ, जिसमें उसने बताया कि आरोपी ने बैंक ऑफ बड़ौदा का फर्जी अधिकारी बनकर उससे 34,000 रुपये की धोखाधड़ी की है।

घटना का विवरण:

प्रार्थी निजेन्द्र बारले, उम्र 36 वर्ष, निवासी बड़े टेमरी ने थाना बोरी में लिखित शिकायत में बताया कि आरोपी चेतन कुमार वर्मा, निवासी ग्राम तिलईभाठ, जिला राजनांदगांव, ने खुद को बैंक ऑफ बड़ौदा का अधिकारी बताकर प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लोन दिलाने का झांसा दिया। इसके बदले दस्तावेज शुल्क और खाता खोलने के नाम पर आरोपी ने कुल ₹34,000 रुपये ऐंठ लिए।

पुलिस जांच में सामने आया कि चेतन वर्मा गांव-गांव घूमकर एक महिंद्रा स्कॉर्पियो (CG08BB8804) गाड़ी किराए पर लेकर ग्रामीणों को इकट्ठा करता था और फार्म भरवाने के नाम पर उनसे नगद राशि लेता था। इस ठगी में उसका सहयोगी अतेश गंजीर, निवासी ग्राम फरहद, जिला राजनांदगांव, भी शामिल था। ठगे गए पैसों को अतेश के मोबाइल से स्कैनर के माध्यम से ऑनलाइन ट्रांसफर कराया जाता था, जिसे दोनों आरोपी आपस में बराबर-बराबर बांटते थे।

पुलिस कार्रवाई:

प्रकरण में पुलिस ने दिनांक 03.06.2025 को अपराध क्रमांक 70/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

इस सफल कार्रवाई में चौकी प्रभारी संतोष साहू, आरक्षक शोभित सिंहा, जीवन जंघेल एवं खेमराज यादव की सराहनीय भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपी:

  1. चेतन कुमार वर्मा पिता महेश वर्मा, उम्र 28 वर्ष, निवासी ग्राम तिलईभाठ, जिला राजनांदगांव
  2. अतेश गंजीर पिता बालमुकुंद साहू, उम्र 33 वर्ष, निवासी ग्राम फरहद, जिला राजनांदगांव

पुलिस ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे किसी भी योजना या लाभ के नाम पर पैसे की मांग करने वालों से सतर्क रहें और तत्काल नजदीकी थाना में सूचना दें।

हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix