
लुधियाना में आतंकियों का खात्मा: एनकाउंटर में ISI संचालित मॉड्यूल ढहा, बिश्नोई गैंग कनेक्शन की पुष्टि
लुधियाना। लाडोवाल टोल प्लाजा के पास गुरुवार देर रात पुलिस और आतंकियों के बीच भीषण मुठभेड़ हो गई। जवाबी फायरिंग में दो आतंकी घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

एक दिन पहले कुछ बदमाशों को किया था गिरफ्तार
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने एक दिन पहले कुछ बदमाशों को गिरफ्तार किया था। उनकी निशानदेही पर हथियार बरामदगी के लिए पुलिस टीम उन्हें लाडोवाल क्षेत्र में लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपितों ने अचानक पुलिस पार्टी पर हमला कर दिया और भागने की कोशिश की। पुलिस ने तुरंत जवाबी कार्रवाई की और गोलीबारी में दोनों आरोपी जख्मी हो गए। मौके पर भारी तनाव की स्थिति बन गई, लेकिन हालात पर तुरंत काबू पा लिया गया।
ISI समर्थित मॉड्यूल का भंडाफोड़
पुलिस की इस कार्रवाई में एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जांच में सामने आया है कि गिरफ्तार किए गए आरोपी पाकिस्तान की ISI समर्थित मल्टी-स्टेट गैंगस्टर-टेरर मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं। इनके लॉरेंस बिश्नोई गैंग से भी संपर्क का खुलासा हुआ है।
पुलिस ने तीन और आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक आरोपी का कनेक्शन पवन नामक व्यक्ति से है, जो मुंबई में सलमान खान के घर पर फायरिंग करने वाले हैरी का भाई बताया जा रहा है।

भारी मात्रा में हथियार बरामद
पुलिस ने आरोपितों से 2 चीनी 86P हैंड ग्रेनेड, 5 अत्याधुनिक पिस्तौल,40 से ज्यादा राउंड बरामद किए हैं। सूत्रों के मुताबिक, घायल आतंकियों में से एक की स्थिति चिंताजनक बनी हुई है। पूरे मामले की जांच लुधियाना पुलिस की विशे ष टीम कर रही है। मुठभेड़ के बाद पुलिस कमिश्नर भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



