
हाथियों का आतंक: खेत देखने गए पिता-पुत्र पर किया हमला, बुजुर्ग की मौके पर हुई मौत…
जशपुर। कुनकुरी वन परिक्षेत्र के गढ़ाकटा गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। खेत देखने गए एक पिता और उसके दो बेटों पर अचानक दो जंगली हाथियों ने हमला कर दिया। हमले के दौरान दोनों बेटे किसी तरह भागकर अपनी जान बचाने में सफल रहे, लेकिन पिता हाथियों की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।

ग्रामीणों में दहशत का माहौल
घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने हाथियों की गतिविधियों पर कड़ी नजर रखते हुए ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी है। क्षेत्र में लगातार हाथियों की मौजूदगी से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



