February 1, 2026
Telangana: एक के बाद एक 900 कुत्तों की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या, सरपंच और सचिव पर केस दर्ज

Telangana: एक के बाद एक 900 कुत्तों की जहरीला इंजेक्शन देकर हत्या, सरपंच और सचिव पर केस दर्ज

Jan 24, 2026

जगतियाल (तेलंगाना) | तेलंगाना से इंसानियत को शर्मसार करने वाली खबर सामने आई है। राज्य के जगतियाल जिले में करीब 300 आवारा कुत्तों को जहरीला इंजेक्शन देकर मार दिया गया। हैरान करने वाली बात यह है कि इस सामूहिक हत्याकांड में गांव के जिम्मेदार पदों पर बैठे सरपंच और ग्राम पंचायत सचिव का नाम सामने आया है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।

एक महीने में मौत का आंकड़ा 900 पार

तेलंगाना में कुत्तों को मारने का यह सिलसिला थम नहीं रहा है। बीते 20 दिनों के भीतर अलग-अलग जिलों से डराने वाले आंकड़े सामने आए हैं:

  •   पेगडापल्ली गांव में 300 कुत्तों की हत्या।
  • याचारम गांव में 100 कुत्तों को जहर देकर मारा गया।
  •  पिछले तीन हफ्तों में राज्य के अलग-अलग गांवों को मिलाकर कुल 900 से ज्यादा कुत्तों की जान ली जा चुकी है।

कानूनी शिकंजा कसा

पशु प्रेमियों और ‘भारतीय आवारा पशु फाउंडेशन’ की शिकायत के बाद पुलिस एक्शन में आई है। सरपंच और सचिव पर पशु क्रूरता निवारण अधिनियम (PCAA) और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज की गई है। जांच की जा रही है कि आखिर किसके आदेश पर इन बेजुबानों को मौत के घाट उतारा गया

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix