
Telangaana के रंगारेड्डी में बस-डंपर की टक्कर, 20 की मौत
तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में रविवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। कॉलेज छात्रों से भरी एक निजी बस की सामने से आ रहे डंपर से भीषण टक्कर हो गई। हादसे में 20 लोगों की मौत हो गई जबकि 20 से अधिक यात्री घायल हो गए। घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

डंपर की गिट्टी बस पर गिरी, मची अफरा-तफरी
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, टक्कर इतनी जोरदार थी कि डंपर पर लदी गिट्टी बस की छत पर गिर गई, जिससे कई यात्री दब गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोग और पुलिस मिलकर राहत कार्य में जुट गए।

मृतकों में अधिकांश छात्र
बताया जा रहा है कि बस में ज्यादातर यात्री कॉलेज के छात्र थे, जो पिकनिक मनाने के लिए निकले थे। दुर्घटना की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। कई परिवार अपने बच्चों की पहचान के लिए अस्पताल पहुंचे।
पुलिस ने किया बचाव कार्य
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमें मौके पर पहुंचीं। बचाव कार्य में स्थानीय लोग भी मदद कर रहे थे। घायल यात्रियों को तुरंत एम्बुलेंस की मदद से पास के सरकारी अस्पताल भेजा गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



