
तेज रफ्तार स्कूटी की टक्कर: कुत्ते से भिड़ंत, नाले में गिरने से युवक की मौत
दुर्ग में दर्दनाक हादसा
भिलाई के सुपेला क्षेत्र में एक दुखद हादसा सामने आया है, जहां तेज रफ्तार स्कूटी सवार एक युवक की कुत्ते से टक्कर के बाद नाले में गिरने से मौत हो गई। यह पूरी घटना पास के सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई है, जिसने स्थानीय लोगों को स्तब्ध कर दिया।
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, 17 वर्षीय रौनक दुबे अपने एक साथी के साथ स्कूटी पर सवार होकर मंदिर का ताला बंद करने जा रहा था। रास्ते में अचानक एक कुत्ता सामने आ गया। रौनक ने कुत्ते को बचाने के लिए स्कूटी को तेजी से कट करने की कोशिश की, लेकिन इसी दौरान स्कूटी अनियंत्रित हो गई और कुत्ते से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी सड़क किनारे नाले से जा टकराई।

हादसे में युवक की मौत, साथी घायल
इस हादसे में स्कूटी चला रहे रौनक दुबे नाले के अंदर जा गिरे। उनके सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उनकी मौत हो गई। वहीं, स्कूटी पर पीछे बैठा उनका साथी नाले के किनारे गिरा, जिससे उसे चोटें आई हैं। घायल साथी को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
यह पूरी घटना सुपेला क्षेत्र में लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है। इस हादसे ने तेज रफ्तार वाहन चलाने के खतरों को एक बार फिर उजागर किया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



