
धान तस्करी में शिक्षक की भूमिका उजागर, DEO ने प्रधान पाठक को किया निलंबित
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में अवैध धान तस्करी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें एक शासकीय शिक्षक की संलिप्तता उजागर हुई है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) ने कार्रवाई करते हुए संबंधित शिक्षक को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शासकीय प्राथमिक शाला बसुलाडबरी में पदस्थ प्रधान पाठक ओम प्रकाश चंद्राकर के खिलाफ अवैध धान परिवहन की शिकायत दर्ज की गई थी। आरोप है कि शिक्षक द्वारा वाहन क्रमांक 407 में धान भरकर ग्राम लिटियादादर से गांजर मार्ग के बीच एक अज्ञात घर के पीछे छिपाया गया था।
शासकीय कार्य में बाधा का भी आरोप
शिकायत में यह भी उल्लेख किया गया है कि जब अवैध धान को जब्त किया गया, तब कुछ ग्रामवासियों के माध्यम से उसे जबरन ले जाने का प्रयास किया गया, जिससे शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न हुई।

हुई निलंबन की कार्रवाई
मामले की जांच के बाद जिला शिक्षा अधिकारी द्वारा प्रधान पाठक से स्पष्टीकरण मांगा गया था। स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाए जाने पर DEO ने ओम प्रकाश चंद्राकर को निलंबित करने का आदेश जारी किया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



