
टाटा मैजिक ने बाइक सवारों को रौंदा: RSS नेता की मौके पर मौत, चार घायल
जगदलपुर। बस्तर जिले में तेज रफ्तार और लापरवाही ने एक बार फिर जान ले ली। जगदलपुर–चित्रकोट मार्ग पर टाकरागुड़ा के पास शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में आरएसएस बस्तर संभाग के विभाग संघचालक सुकालु राम बघेल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बड़ांजी थाना क्षेत्र में हुआ हादसा
यह दर्दनाक दुर्घटना बड़ांजी थाना क्षेत्र में हुई, जहां तेज रफ्तार टाटा मैजिक वाहन ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए और सड़क पर अफरा-तफरी मच गई।

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी
हादसे में बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जबकि टाटा मैजिक में सवार दो अन्य लोग भी चोटिल हुए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।
पुलिस जांच में जुटी, चालक से पूछताछ
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू की। प्रारंभिक जांच में हादसे की वजह तेज रफ्तार और लापरवाही बताई जा रही है। पुलिस ने वाहन चालक से पूछताछ शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



