
तमिलनाडु में DMK नेता ने शिकायतकर्ता को गाड़ी से कुचलकर मार डाला
तमिलनाडु के तिरुपुर जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां DMK के एक पंचायत अध्यक्ष विनयगम पलानीस्वामी को उस शख्स को अपनी गाड़ी से कुचलकर मार डालने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, जिसने पंचायत में हो रही गड़बड़ी की शिकायत की थी। घटना के समय आरोपी नशे में था।

शुरुआत में इसे हिट-एंड-रन मामला माना गया था लेकिन मृतक के परिवार ने हत्या का शक जताया। पुलिस जांच में भी यह पुष्टि हुई कि मृतक और पंचायत अध्यक्ष के बीच कुछ गंभीर मतभेद थे। मृतक ने पंचायत को एक निजी सड़क मिलने में होने वाली अनियमितताओं के साथ कई मुद्दे उठाए थे, जो आरोपी को नागवार गुजरे।
पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर केस दर्ज किया है, जबकि स्थानीय प्रशासन मामले की गंभीरता से जांच कर रहा है।
इस घटना को लेकर विपक्षी दल भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने DMK पर तमिलनाडु में कानून-व्यवस्था की खराब स्थिति और अपराध बढ़ने का आरोप लगाया है। भाजपा ने 2026 के चुनावों में इसे मुख्य चुनावी मुद्दा बनाने की बात कही है। वहीं DMK इस आरोप का खंडन करती रही है और कहती है कि राज्य में अपराध दर कम है और हर केस में कड़ी कार्रवाई होती है।

तमिलनाडु में राजनीति से जुड़े अपराध और हिंसा लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे राज्य का कानून-व्यवस्था का माहौल बेहद तनावपूर्ण माना जा रहा है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



