
Surajpur: नवगई गांव में दर्दनाक हादसा
नाले में डूबने से दो मासूम बहनों की मौत, गांव में मातम
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के चांदनी बिहारपुर क्षेत्र के नवगई गांव में एक हृदयविदारक हादसा सामने आया है। यहां दो मासूम बहनों की नाले में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना ने पूरे गांव को शोक में डूबो दिया है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
आंगनबाड़ी जाते समय हुआ हादसा
मृतक बहनें 6 वर्षीय पूनम और 4 वर्षीय उर्मिला थीं। जानकारी के अनुसार, दोनों बहनें सुबह रोज की तरह घर से आंगनबाड़ी जाने के लिए निकली थीं। रास्ते में वे झुरहा नाले के किनारे अमरूद खाने के लिए रुकीं।

पैर फिसला और गहरे पानी में गिर गईं दोनों
अमरूद तोड़ने के प्रयास में दोनों का पैर फिसल गया और वे सीधे नाले के गहरे पानी में गिर गईं। पानी ज्यादा होने के कारण दोनों बाहर नहीं निकल सकीं और उनकी मौके पर ही डूबने से मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण पहुंचे मौके पर
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दोनों बच्चियों को बाहर निकाला गया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



