March 4, 2026
सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ा खुलासा: नायब तहसीलदार अवैध धान तस्करी में पकड़ा गया

सीमावर्ती क्षेत्र में बड़ा खुलासा: नायब तहसीलदार अवैध धान तस्करी में पकड़ा गया

Dec 10, 2025

ग्रामीणों ने रेंगाखर में वाहन सहित रंगे हाथ पकड़ा, वीडियो हुआ वायरल

कवर्धा। मध्यप्रदेश से छत्तीसगढ़ में अवैध धान तस्करी का एक गंभीर मामला उजागर हुआ है। रेंगाखर क्षेत्र में ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार प्रेमनारायण साहू को पिकअप और मासदा वाहन में भरा धान सीमावर्ती क्षेत्र से पार कराते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस घटना का वीडियो ग्रामीणों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

ग्रामीणों का आरोप: आधी रात चल रहा था बड़ा खेल

ग्रामीणों का कहना है कि देर रात प्रशासनिक अधिकारियों और कर्मचारियों की कथित मिलीभगत से कई क्विंटल धान मध्यप्रदेश से कवर्धा जिले में लाया जा रहा था। यह अवैध गतिविधि लंबे समय से जारी थी, जिसकी सूचना ग्रामीण लगातार देते आ रहे थे।

बेरिकेड पर अनुपस्थित रहते कर्मचारी, तस्करों के बढ़े हौसले

धान तस्करी रोकने के लिए सीमावर्ती इलाके में बेरिकेड और कर्मचारी तैनात किए गए हैं। लेकिन ग्रामीणों के अनुसार, रेंगाखर बेरिकेड पर अक्सर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं रहता, जिसे तस्कर मौके के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इस लापरवाही के कारण तस्करों के हौसले लगातार बढ़ रहे हैं।

सिस्टम फेल, अधिकारियों पर सवाल

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासनिक लापरवाही और कथित मिलीभगत के कारण सिस्टम धान तस्करी रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। उनका कहना है कि अधिकारी और कर्मचारी राज्य सरकार को आर्थिक नुकसान पहुंचाते हुए धान के अवैध कारोबार को बढ़ावा दे रहे हैं।

प्रशासनिक महकमे में हलचल, जांच की मांग तेज

घटना के वायरल होने के बाद स्थानीय प्रशासन सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों ने नायब तहसीलदार पर कठोर कार्रवाई और तस्करी नेटवर्क की व्यापक जांच की मांग की है। जल्द ही मामले में उच्चस्तरीय जांच की संभावना जताई जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix