
Raipur : टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर में ऑनलाइन सट्टा गिरोह का भंडाफोड़ , 6 आरोपी गिरफ्तार
टी-20 वर्ल्ड कप से पहले रायपुर पुलिस ने ऑनलाइन सट्टेबाजी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है। क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना गंज पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट के जरिए सट्टा संचालित कर रहे 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से 37 लाख 50 हजार रुपये नकद, 10 मोबाइल फोन और 3 महंगी चारपहिया गाड़ियां जब्त की गई हैं।

नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास चल रहा था ऑनलाइन सट्टा
पुलिस को 31 जनवरी 2026 को सूचना मिली थी कि थाना गंज क्षेत्र अंतर्गत नागोराव गली अंडर ब्रिज के पास कुछ लोग चारपहिया वाहनों में बैठकर ऑनलाइन सट्टा संचालित कर रहे हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर टीम ने मौके पर दबिश दी और तीन अलग-अलग कारों से 6 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया।

ऑनलाइन बैटिंग साइट्स से आईडी बनाकर कर रहे थे अवैध कमाई
जांच में सामने आया कि आरोपी ऑनलाइन बैटिंग वेबसाइट्स के माध्यम से मास्टर आईडी बनाकर ग्राहकों को सट्टा खेलने के लिए आईडी उपलब्ध कराते थे। आईडी की बिक्री और कमीशन के जरिए आरोपी अवैध रूप से मोटी रकम कमा रहे थे। आरोपियों के मोबाइल फोन की जांच में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टे से जुड़े सबूत भी मिले हैं।
महाराष्ट्र और अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत
पुलिस जांच में ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के तार महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों से जुड़े होने के संकेत मिले हैं। तकनीकी साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं और आने वाले दिनों में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी की संभावना जताई जा रही है।
92.50 लाख रुपये की संपत्ति जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से
•37,50,000 रुपये नकद
•10 मोबाइल फोन (कीमत लगभग 5 लाख रुपये)
•2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा एक्सएल 06 कार जब्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 92 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
•2 महिंद्रा थार और 1 नेक्सा एक्सएल 06 कार जब्त की है। जप्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 92 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

इन आरोपियों को किया गया गिरफ्तार
1.रखब देव पाहुजा (46 वर्ष), भिलाई
2.पीयूष जैन (26 वर्ष), रायपुर
3.जितेंद्र कुमार कृपलानी उर्फ जित्तू (33 वर्ष), रायपुर
4.दीपक अग्रवाल (40 वर्ष), बिलासपुर
5.कमल राघवानी (32 वर्ष), रायपुर
6.सचिन जैन (49 वर्ष), रायपुर
6.सचिन जैन (49 वर्ष), रायपुर
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇


