
Raipur के 1.33 लाख लोगों पर ‘नाम विलोपन’ की तलवार, दावा-आपत्ति का आज अंतिम दिन
रायपुर | अगर आप आगामी चुनावों में वोट डालने की योजना बना रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए सबसे जरूरी है। रायपुर जिले में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत मतदाता सूची से नाम कटने या सुधार करवाने के लिए दावा-आपत्ति दर्ज करने का आज (22 जनवरी) आखिरी मौका है। इसके बाद निर्वाचन आयोग का पोर्टल बंद हो जाएगा और किसी भी तरह के ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

लाखों को नोटिस, लेकिन जवाब में सुस्ती
रायपुर जिले में प्रशासन ने 1.33 लाख मतदाताओं को उनके नाम सूची से हटाए जाने के संबंध में नोटिस जारी किया था। चौंकाने वाली बात यह है कि अब तक केवल 30 फीसदी लोगों ने ही अपनी उपस्थिति या दस्तावेजों के साथ जवाब दाखिल किया है। यदि बाकी 70 फीसदी लोग आज अपना पक्ष नहीं रखते हैं, तो उनका नाम मतदाता सूची से काट दिया जाएगा।
नाम जोड़ने में दिखा उत्साह
प्रदेश स्तर पर जारी आंकड़ों के अनुसार, नोटिस का जवाब देने से ज्यादा लोग नया नाम जुड़वाने में सक्रिय दिख रहे हैं:
- नया नाम जोड़ने (फॉर्म-6): 1,42,866 आवेदन।
- त्रुटि सुधार (फॉर्म-8): 42,202 आवेदन।
- नाम कटवाने (फॉर्म-7): 4,243 आवेदन।
विपक्ष का बीएलओ पर बड़ा आरोप
मतदाता सूची में बड़े पैमाने पर हो रही इस काट-छांट पर राजनीतिक घमासान मच गया है। कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों ने आरोप लगाया है कि बीएलओ (BLO) ने घर-घर जाकर सत्यापन करने के बजाय कार्यालयों में बैठकर हजारों लोगों को ‘शिफ्टेड’ (अन्यत्र चले गए) बता दिया। रायपुर जैसे शहरी क्षेत्रों में मध्यम वर्गीय परिवारों के नाम सूची से गायब कर दिए गए हैं। कई जिलों में इस गड़बड़ी के खिलाफ धरना-प्रदर्शन भी शुरू हो गया है।

महत्वपूर्ण तारीखें
- 22 जनवरी: दावा-आपत्ति की अंतिम तिथि।
- 14 फरवरी: प्राप्त आपत्तियों पर सुनवाई की डेडलाइन।
- 21 फरवरी: मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



