
स्वतंत्रता दिवस पर मदरसा बोर्ड कार्यालय में ध्वजारोहण, देशभक्ति से सराबोर रहा माहौल
Raipur 15 अगस्त, 2025
राजधानी रायपुर के ऐतिहासिक स्थल पुराने पुलिस मुख्यालय परिसर में छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड कार्यालय में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। सुबह 8:30 बजे मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष रेहाना अहमद ने ध्वजारोहण कर समारोह की शुरुआत की। इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए देश की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए काम करने का संदेश दिया।

कार्यालय और परिसर में उपस्थित अधिकारियों, कर्मचारियों, शैक्षणिक और सामाजिक संस्थाओं से जुड़े गणमान्य नागरिकों एवं छात्रों ने राष्ट्रगान गाकर देशभक्ति का जोश बिखेरा। विद्यालय के बच्चों ने देशभक्ति गीत और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिससे समूचा परिसर देशभक्ति से सराबोर हो गया।
समारोह में मदरसा बोर्ड की अध्यक्ष रेहाना अहमद ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी लाखों कुर्बानियों का नतीजा है, जिसे हमें बनाए रखना है। उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण अंचल और अल्पसंख्यक बच्चों को मुख्यधारा से जोड़ने, शिक्षा का स्तर सुधारने और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सही लोगों तक पहुंचाने के लिए मदरसा बोर्ड की प्रतिबद्धता को दोहराया।
समारोह में मदरसा बोर्ड के सचिव, कार्यालय स्टाफ, शिक्षक, छात्र-छात्राएं और क्षेत्रीय लोग उपस्थित रहे। सभी ने स्वतंत्रता दिवस पर एकजुट होकर देश की प्रगति व भाईचारे की शपथ ली।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



