March 4, 2026
स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के लिए निगम आयुक्त का सघन निरीक्षण

स्वच्छ एवं सुंदर भिलाई के लिए निगम आयुक्त का सघन निरीक्षण

Jan 6, 2026

भिलाई। नगर पालिक निगम भिलाई के आयुक्त राजीव कुमार पाण्डेय ने मंगलवार को जोन-1 अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों का सघन निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माणाधीन पानी टंकी, आवासीय कॉलोनियों की सफाई व्यवस्था तथा उद्यानों में बच्चों के लिए स्थापित खेल सामग्रियों का बारीकी से अवलोकन किया और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निर्माणाधीन पानी टंकी का निरीक्षण

नेहरू नगर जोन-1 अंतर्गत चौहान ग्रीन वैली के समीप ईडब्ल्यूएस हेतु प्रधानमंत्री आवास क्षेत्र में बन रही पानी टंकी का निगम आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य की गुणवत्ता का जायजा लेते हुए टंकी के साइज को सुव्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। टंकी के पूर्ण होने के बाद क्षेत्र के सैकड़ों परिवारों को नियमित एवं सुचारू पेयजल आपूर्ति का लाभ मिलेगा।

सफाई व्यवस्था पर सख्ती

निरीक्षण के दौरान आयुक्त खम्हरिया दीनदयाल कॉलोनी पहुंचे, जहां कॉलोनीवासियों द्वारा घरों के ऊपर से कचरा फेंके जाने की स्थिति पाई गई। इस पर गंभीर नाराजगी व्यक्त करते हुए आयुक्त ने स्वास्थ्य अधिकारी जावेद अली को तत्काल कचरा हटाने, नियमित सफाई सुनिश्चित करने तथा दोषियों पर पेनाल्टी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि साफ-सफाई में लापरवाही करने वाली कॉलोनियों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। साथ ही कॉलोनी की पेयजल व्यवस्था की भी समीक्षा की गई।

नमो उद्यान का सौंदर्यीकरण

नेहरू नगर स्थित नमो उद्यान में बच्चों के मनोरंजन को ध्यान में रखते हुए निगम द्वारा स्थापित नई खेल सामग्रियों का भी आयुक्त ने निरीक्षण किया। उन्होंने उद्यान के बेहतर रखरखाव और सौंदर्यीकरण पर विशेष जोर दिया।

अधिकारी एवं कर्मचारी रहे उपस्थित

इस निरीक्षण भ्रमण के दौरान जोन आयुक्त अजय राजपूत, कार्यपालन अभियंता सुनील जैन, संजय अग्रवाल, सहायक अभियंता फत्तेलाल साहू, उप अभियंता बसंत साहू, अर्पित बंजारे, सहायक राजस्व अधिकारी सुनील जोशी, जोन स्वास्थ्य अधिकारी अंकित सक्सेना सहित निगम के अन्य कर्मचारी एवं सुपरवाइजर उपस्थित रहे।

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix