
सुटकेस में मिला शव: पत्नी ने की पति की हत्या, लाश छोड़ ट्रेन से हुई फरार
जशपुर पुलिस ने महाराष्ट्र के मनमाड़ स्टेशन से आरोपियां को किया गिरफ्तार
जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां दुलदुला क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी और शव को सूटकेस में बंद कर फरार हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।

हत्या के बाद सूटकेस में रखी लाश
मामले की जानकारी के अनुसार, महिला ने किसी विवाद के चलते अपने पति की हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने शव को सूटकेस में रखा और ट्रेन से फरार होने की कोशिश की। जब स्थानीय लोगों को शक हुआ, तो पुलिस ने जांच शुरू की।
लोकेशन के आधार पर पकड़ी गई महिला
जांच के दौरान जशपुर पुलिस को पता चला कि महिला ट्रेन से फरार हो रही है। इसकी सूचना तत्काल जशपुर एसपी ने रायपुर जीआरपी एसपी को दी। जीआरपी ने तकनीकी सहायता से महिला की लोकेशन ट्रेस की और पता लगाया कि ट्रेन महाराष्ट्र के नासिक के पास पहुंचने वाली है।
मनमाड़ स्टेशन से हुई गिरफ्तारी
रायपुर जीआरपी की सूचना पर आरपीएफ ने तत्परता दिखाते हुए मनमाड़ रेलवे स्टेशन पर महिला को हिरासत में ले लिया। पुलिस सूत्रों के अनुसार, महिला अपने पति की लाश को जशपुर में सूटकेस में छोड़कर चली गई थी।
प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगा खुलासा
जशपुर पुलिस ने बताया कि मामले की पूरी जांच जारी है। पुलिस द्वारा थोड़ी देर में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर हत्या के पीछे के कारण और घटनाक्रम का खुलासा किया जाएगा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



