
Ambikapur: मैनपाट में युवक की संदिग्ध मौत, सिर कुचलकर हत्या की आशंका
Ambikapur: अंबिकापुर। मैनपाट थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल निवासी राजू कुमार के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ महीनों से मैनपाट में रहकर राजमिस्त्री का काम कर रहा था।
शराब में नशे में था युवक
जानकारी के अनुसार, ग्राम कुदारीडीह में बन रही एक कॉलोनी में पश्चिम बंगाल के दो मजदूर काम कर रहे थे। ग्रामीणों ने बताया कि सोमवार रात शराब के नशे में दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद एक युवक की हत्या कर दी गई।

सिर कुचलकर हत्या की आशंका
सुबह राजू कुमार का शव मिला, जबकि दूसरा युवक फरार बताया जा रहा है। मृतक का सिर कुचला हुआ पाया गया, जिससे आशंका जताई जा रही है कि उसकी हत्या पत्थर से सिर कुचलकर की गई होगी। घटना की सूचना पर कमलेश्वरपुर थाना प्रभारी मनोज प्रजापति पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



