February 1, 2026
Surguja: जेल भेजने का डर दिखाकर हेड कांस्टेबल मांग रहा था 50 हजार, तंग आकर युवक ने लगा ली फांसी

Surguja: जेल भेजने का डर दिखाकर हेड कांस्टेबल मांग रहा था 50 हजार, तंग आकर युवक ने लगा ली फांसी

Jan 31, 2026

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में पुलिस की प्रताड़ना का एक रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया है। लखनपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक पन्नालाल की मानसिक प्रताड़ना और रिश्वतखोरी से तंग आकर आशीष मिंज नामक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आरोप है कि प्रधान आरक्षक आशीष को एक पुराने मामले में फंसाने की धमकी देकर पैसों की मांग कर रहा था। मामले की गंभीरता को देखते हुए विभाग ने आरोपी पुलिसकर्मी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

प्रेमिका की मौत का डर दिखाकर मांग रहा था 50 हजार

मृतक आशीष के परिजनों ने बताया कि कुछ समय पहले उसकी प्रेमिका ने आत्महत्या कर ली थी। इसी मामले की आड़ लेकर प्रधान आरक्षक पन्नालाल आशीष को लगातार ब्लैकमेल कर रहा था। वह आशीष को धमकी देता था कि अगर उसने 50 हजार रुपये नहीं दिए, तो उसे लड़की को सुसाइड के लिए उकसाने के आरोप में जेल भेज दिया जाएगा।

रकम नहीं दे पाया तो लगा ली फांसी

परिजनों का आरोप है कि पन्नालाल के लगातार फोन और धमकियों के कारण आशीष गहरे मानसिक तनाव में चला गया था। गरीब परिवार से होने के कारण वह इतनी बड़ी रकम का इंतजाम नहीं कर पा रहा था। पुलिसिया कार्रवाई के डर और ‘साहब’ के दबाव को वह झेल नहीं पाया और अंततः उसने खौफनाक कदम उठाते हुए अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।

पुलिस महकमे में हड़कंप

घटना के बाद परिजनों के भारी हंगामे और शिकायत पर वरिष्ठ अधिकारियों ने मामले की जांच के आदेश दिए थे। प्राथमिक जांच में प्रधान आरक्षक पन्नालाल के खिलाफ साक्ष्य मिलने के बाद लखनपुर थाने में ही उसके विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं (आत्महत्या के लिए उकसाना) के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस घटना ने एक बार फिर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि विभाग में भ्रष्टाचार और प्रताड़ना बर्दाश्त नहीं की जाएगी और आरोपी आरक्षक के खिलाफ कठोर दंडात्मक कार्रवाई की जा रही है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix