
सरगुजा जेल विवाद: जिलाबदर बंदी को मोबाइल की सुविधा, जेल अधीक्षक ने पुलिस पर उठाए सवाल
सरगुजा। केंद्रीय जेल परिसर में जिलाबदर अपराधी को मोबाइल फोन की सुविधा देने का मामला अब विवाद का रूप ले चुका है। जेल अधीक्षक अक्षय राजपूत ने इस मामले में जिला पुलिस अधीक्षक राजेश अग्रवाल को पत्र लिखकर पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं।

जेल अधीक्षक ने पुलिस की कार्यशैली पर उठाए सवाल
इसका प्रमाण सोशल मीडिया पर वायरल हुई वीडियो क्लिप है, जिसमें नवप्रवेश हवालाती बंदी अंश पंडित उर्फ जय आदित्य तिवारी को जेल प्रवेश के दौरान मोबाइल से बात करते हुए दिखाया गया। वीडियो के वायरल होने से पुलिस और जेल प्रशासन के विरुद्ध दुष्प्रचार फैल रहा है।

जेल अधीक्षक का डीएसपी से अनुरोध
जेल अधीक्षक ने डीएसपी से अनुरोध किया है कि नव प्रवेश बंदियों को जेल में प्रवेश कराते समय पुलिस कर्मचारियों को सख्त हिदायत दी जाए कि वे किसी भी अवैध गतिविधियों में लिप्त न हों।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



