February 1, 2026
Surajpur: नशे की हालत में बंदूक लेकर स्कूल पहुँचा प्रधान पाठक, निलंबन के साथ 3 वेतनवृद्धि की कार्रवाई 

Surajpur: नशे की हालत में बंदूक लेकर स्कूल पहुँचा प्रधान पाठक, निलंबन के साथ 3 वेतनवृद्धि की कार्रवाई 

Jan 29, 2026

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से शिक्षा विभाग को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। नशे की हालत में बंदूक लेकर स्कूल पहुँचने और स्टाफ को धमकाने वाले प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक को प्रशासन ने कड़ा दंड दिया है। जांच रिपोर्ट में दोषी पाए जाने के बाद शिक्षक को निलंबित करने के साथ ही उनकी तीन वार्षिक वेतनवृद्धि (Increments) संचयी प्रभाव से रोकने का आदेश जारी किया गया है।

क्या है पूरा मामला?

शासकीय प्राथमिक पाठशाला मुस्लमानपारा (प्रतापपुर) में पदस्थ प्रधान पाठक सुशील कुमार कौशिक के खिलाफ गंभीर शिकायतें मिली थीं। जांच में प्रत्यक्षदर्शी शिक्षकों और संकुल प्राचार्य के बयानों से यह सिद्ध हुआ कि 21 नवंबर 2024 को कौशिक नशे की हालत में बंदूक लेकर शासकीय हाई स्कूल बरबसपुर पहुँच गए थे। इतना ही नहीं, यह भी सामने आया कि वे अक्सर छुट्टियों के दौरान भी नशे में धुत होकर स्कूल आते थे और वहां मौजूद लोगों को बंदूक से जान से मारने की धमकी देकर भय का माहौल पैदा करते थे।

नियमों के उल्लंघन पर कड़ी कार्रवाई

विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी (BEO) की जांच रिपोर्ट में स्पष्ट किया गया कि शिक्षक का यह आचरण छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-03 के पूर्णतः प्रतिकूल है। विद्यालय जैसे पवित्र स्थान पर हथियार लेकर आना और बच्चों व शिक्षकों को डराना ‘गंभीर कदाचार’ की श्रेणी में आता है। स्वयं आरोपी शिक्षक ने भी पूछताछ में अपनी गलती स्वीकार की है।

निलंबन और नई तैनाती

आदेश के अनुसार, सुशील कुमार कौशिक की तीन वार्षिक वेतनवृद्धि स्थायी रूप से रोक दी गई हैं। उन्हें निलंबन से बहाल करते हुए अब शासकीय प्राथमिक विद्यालय गरजापारा (ओड़गी ब्लॉक) में पदस्थ किया गया है। साथ ही, निलंबन अवधि के दौरान उन्हें केवल जीवन निर्वाह भत्ता ही देय होगा। घटना में प्रयुक्त बंदूक को पुलिस ने जप्त कर थाना प्रतापपुर की अभिरक्षा में सुरक्षित रखा है।

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix