March 2, 2026
Surajpur: अमावस्या के अंधेरे में हुए कत्ल का खुलासा… भूत-प्रेत नहीं, पत्नी और सास ने ही युवक को उतारा मौत के घाट 

Surajpur: अमावस्या के अंधेरे में हुए कत्ल का खुलासा… भूत-प्रेत नहीं, पत्नी और सास ने ही युवक को उतारा मौत के घाट 

Oct 26, 2025

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले के जजावल गांव में दीपावली की रात हुई युवक अनंत सिंह की हत्या का पुलिस ने रहस्य सुलझा लिया है। शुरुआती दावे में मृतक की पत्नी ने इसे भूत-प्रेत की करतूत बताया था, लेकिन जांच में सामने आया कि हत्या के पीछे पत्नी बसंती और सास फूलमती थीं। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, 20 अक्टूबर की रात जजावल गांव में अनंत सिंह अपने घर में मृत पाए गए। मृतक के सिर पर धारदार हथियार से चोट के निशान थे। घटना के तुरंत बाद मृतक की पत्नी बसंती ने देवर को सूचना दी और कहा कि किसी भूत-प्रेत ने उसके पति की हत्या की है। इस दावे ने पूरे इलाके में खलबली और सनसनी फैला दी।

मृतक शराब पीकर करता था घर में  विवाद 

पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया और हत्या की छानबीन शुरू की। जांच में जुटी पुलिस ने शक के आधार पर मृतक की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में सामने आया कि मृतक शराब पीता और घर में विवाद करता था। नाराज होकर पत्नी बसंती और सास फूलमती ने मिलकर अनंत सिंह की कुल्हाड़ी से हत्या की और घटना को छुपाने के लिए भूत-प्रेत की अफवाह फैलाना शुरू कर दिया। फिलहाल, पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix