March 6, 2026
Surajpur: पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Surajpur: पटवारी पर रिश्वतखोरी का गंभीर आरोप, वीडियो वायरल होने से हड़कंप

Oct 24, 2025

सपकारा गांव में भ्रष्टाचार का खुलासा
सूरजपुर जिले के सपकारा गांव से भ्रष्टाचार का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पदस्थ पटवारी आयुष जायसवाल पर एक किसान से रिश्वत लेने का गंभीर आरोप लगा है। पीड़ित किसान ने पटवारी की रिश्वतखोरी का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

किसान से मांगी थी चौहद्दी और नामांतरण के लिए रिश्वत
जानकारी के अनुसार, सपकारा गांव के किसान रविशंकर ने पटवारी आयुष जायसवाल पर आरोप लगाया है कि उन्होंने चौहद्दी और फौती नामांतरण के काम के लिए पहले 6,500 रुपये की रिश्वत ली थी। इसके बावजूद, पटवारी ने काम पूरा नहीं किया और दोबारा 4,000 रुपये की अतिरिक्त रिश्वत की मांग की। तंग आकर किसान ने रिश्वत देते समय इसका वीडियो बना लिया और उसे सोशल मीडिया पर साझा कर दिया।

किसान ने की कलेक्टर से शिकायत
वीडियो वायरल होने के बाद रविशंकर ने सूरजपुर कलेक्टर को लिखित शिकायत सौंपी है। शिकायत में उन्होंने पटवारी को पद से हटाने और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। किसान का कहना है कि इस तरह की रिश्वतखोरी से आम जनता, खासकर किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है।

जिला प्रशासन ने शुरू की जांच
वीडियो और शिकायत के बाद जिला प्रशासन ने मामले को गंभीरता से लिया है। प्रशासन ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है और उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है। अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद दोषी के खिलाफ कठोर कदम उठाए जाएंगे।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix