March 3, 2026
Chhattisgarh: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, डेढ़ महीने बाद सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Chhattisgarh: पत्नी ने पति को जिंदा जलाया, डेढ़ महीने बाद सूरजपुर पुलिस ने सुलझाई अंधे कत्ल की गुत्थी

Oct 1, 2025

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक पत्नी ने अपने पति को जिंदा जला दिया और इसके बाद रोने का नाटक कर लोगों को गुमराह करने की कोशिश की। डेढ़ महीने तक चली जांच के बाद सूरजपुर पुलिस ने इस अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझाने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।

पति पर पेट्रोल डालकर लगाई आग
जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है। 6 अगस्त की सुबह, जब घर में कोई नहीं था और पति सो रहा था, तभी आरोपी पत्नी ने उसके ऊपर पेट्रोल डाला और माचिस जलाकर आग लगा दी। इस घटना में पति की मौके पर ही मौत हो गई। वारदात के बाद पत्नी ने रोने का नाटक किया ताकि किसी को उस पर शक न हो।

पति के शक के चलते लिया खौफनाक कदम
पुलिस पूछताछ में आरोपी पत्नी ने बताया कि उसका पति उस पर शक करता था और बार-बार कहता था कि उसका किसी और के साथ अफेयर है। इस बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। झगड़ों से तंग आकर उसने अपने पति की हत्या की साजिश रची और इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया।

पुलिस ने सुलझाई गुत्थी, आरोपी जेल में
सूरजपुर पुलिस ने इस मामले में गहन जांच शुरू की और डेढ़ महीने की मेहनत के बाद हत्या के रहस्य से पर्दा उठाया। सबूतों और पूछताछ के आधार पर आरोपी पत्नी की संलिप्तता साबित हुई, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने बताया कि यह एक सुनियोजित हत्या थी, जिसे दुर्घटना का रूप देने की कोशिश की गई थी।

 

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix