
Surajpur में दर्दनाक हादसा: एक ही परिवार के तीन लोगों की दम घुटने से मौत
कमरे में कोयला जलाकर सोने से हुआ हादसा, पति-पत्नी और 4 साल के मासूम की जान गई
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक हृदयविदारक घटना सामने आई है, जहां एक ही परिवार के तीन सदस्यों की दम घुटने से मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका चार साल का मासूम बेटा शामिल है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, परिवार ने ठंड से बचने के लिए कमरे के भीतर कोयला जलाया था। आशंका है कि रात के दौरान कमरे में धुआं भरने से ऑक्सीजन की कमी हो गई और दम घुटने से तीनों की मौत हो गई।

सुबह दरवाजा नहीं खुलने पर हुआ खुलासा
बताया जा रहा है कि सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर आसपास के लोगों को संदेह हुआ। दरवाजा खोलने पर अंदर पति, पत्नी और बच्चे को अचेत अवस्था में पाया गया। तत्काल पुलिस को सूचना दी गई।
पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रारंभिक जांच में दम घुटने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्पष्ट होगा।
👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t



