February 9, 2026
Surajpur: तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Surajpur: तेज रफ्तार पिकअप ने दो बाइकों को रौंदा, एक की मौत, एक गंभीर घायल

Feb 8, 2026

सूरजपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत सुतिया नाला के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने दो बाइक सवारों को चपेट में ले लिया। हादसे में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।

हादसे में दो अन्य लोगों को आई मामूली चोटें
इस दुर्घटना में दो अन्य लोगों को भी हल्की चोटें आई हैं। घायलों को प्राथमिक उपचार दिया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल युवक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है।

मृतक की शिनाख्त अब तक नहीं
पुलिस के अनुसार, हादसे में जान गंवाने वाले युवक की पहचान फिलहाल नहीं हो सकी है। पुलिस मृतक की पहचान के प्रयास में जुटी हुई है और आसपास के इलाकों में पूछताछ की जा रही है।

आक्रोशित लोगों ने चालक की पिटाई की, फिर हुआ फरार
घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित भीड़ ने पिकअप चालक की पिटाई कर दी, जिसके बाद चालक मौके से भीड़ को चकमा देकर फरार हो गया।

अवैध धान लेकर लौट रही थी पिकअप
बताया जा रहा है कि पिकअप वाहन पहले जप्त किए गए अवैध धान को लेकर लौट रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने पिकअप वाहन को जप्त कर लिया है।

पुलिस ने शुरू की जांच
सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि फरार चालक की तलाश की जा रही है और दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix