
सूरजपुर में बड़ा हादसा: पुलिया में गिरी SECL कर्मियों की बस, ड्राइवर की मौत, 20 से अधिक घायल
सूरजपुर: 22 जून 2025
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में रविवार सुबह एक भीषण सड़क हादसा हो गया। एसईसीएल कर्मचारियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सुखड पुलिया से नीचे गिर गई। इस हादसे में बस ड्राइवर की मौके पर मौत हो गई, जबकि 20 से अधिक कर्मचारी घायल हो गए।
नौशाद अहमद की रिपोर्ट के अनुसार, यह बस भटगांव के जरही क्षेत्र से कर्मचारियों को लेकर महान-3 कोयला खदान की ओर जा रही थी। जब बस सुखड पुलिया के पास पहुंची, तो अचानक संतुलन बिगड़ने से वह नीचे जा गिरी। हादसे के बाद घायलों को तत्काल भटगांव अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से घायल कर्मचारियों को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया।
घटना की सूचना मिलते ही सूरजपुर कलेक्टर और एसपी भटगांव अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इस हादसे ने कोयला क्षेत्र के श्रमिक परिवहन व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
हमारे व्हाट्सएप ग्रुप से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें 👇👇
https://chat.whatsapp.com/IJrppjHVVwT5Q6vKhLAfuT



