March 5, 2026
सूरजपुर में हाथियों का कहर जारी: सोते हुए परिवार पर हमला, 5 महीने के मासूम की मौत

सूरजपुर में हाथियों का कहर जारी: सोते हुए परिवार पर हमला, 5 महीने के मासूम की मौत

Dec 8, 2025

हाथियों के बढ़ते हमलों से दहशत में ग्रामीण

सूरजपुर: जिले में हाथियों के बढ़ते हमलों से ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। लगातार हो रही मौतों और घटनाओं के कारण लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। वन विभाग की टीमों के प्रयासों के बावजूद हाथियों की आवाजाही और हमले कम होने का नाम नहीं ले रहे।

 चिकनी गांव में दर्दनाक हादसा — सोते हुए परिवार पर हमला

ताज़ा मामला सोनगरा के चिकनी गांव का है, जहां गुड़ फैक्ट्री में मजदूरी करने आए परिवार के लोग खुले में सो रहे थे। देर रात अचानक एक जंगली हाथी वहां पहुँच गया और उसने सो रहे परिवार पर हमला बोल दिया।

हाथी ने सूंड में उठाया 5 महीने का बच्चा

हमले के दौरान हाथी ने 5 महीने के मासूम को अपनी सूंड में उठा लिया। यह देखकर मां ने पूरी हिम्मत जुटाई और हाथी का सामना करते हुए अपने बच्चे को उसकी सूंड से छीन लिया।

लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी — बच्चा दम तोड़ चुका था। परिवार और ग्रामीणों में इस दर्दनाक घटना के बाद मातम पसरा हुआ है।

घटना के बाद गांव में दहशत — वन विभाग अलर्ट पर

घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा जा रहा है। लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए गांव में रात में चौकसी बढ़ा दी गई है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix