
Surajpur में श्रद्धालुओं की बोलेरो पेड़ से टकराई, 1 की मौत
सूरजपुर जिले में रविवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। शक्तिपीठ मां कुदरगढ़ धाम से दर्शन कर वापस लौट रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

घटना ओड़गी थाना क्षेत्र की
यह दुर्घटना ओड़गी थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। सभी श्रद्धालु मध्यप्रदेश के सिंगरौली जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। वे माता कुदरगढ़ धाम के दर्शन के लिए सूरजपुर आए हुए थे।
रात में लौटते समय हुआ हादसा
सूत्रों के अनुसार, देर रात सभी लोग बोलेरो में सवार होकर वापस लौट रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार के कारण वाहन चालक का नियंत्रण बिगड़ गया और बोलेरो सीधे सड़क किनारे खड़े पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

मृतक का शव गाड़ी में फंसा रहा
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। ग्रामीणों और पुलिस की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया। बताया जा रहा है कि मृतक युवक का शव बोलेरो में फंस गया था, जिसे काफी मशक्कत के बाद निकाला गया।
गंभीर घायलों को किया गया रेफर
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भेजा। सात घायलों में से चार की हालत गंभीर है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



