
Surajpur में कोल्ड स्टोरेज हादसा: दीवार गिरने से 3 मजदूरों की मौत, 1 घायल
सूरजपुर जिले के नयनपुर स्थित मित्तल कोल्ड स्टोरेज में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। कोल्ड स्टोरेज की दीवार अचानक गिरने से वहां काम कर रहे मजदूर मलबे में दब गए। हादसे में तीन मजदूरों की मौत हो गई, जबकि एक मजदूर गंभीर रूप से घायल है।

सुबह-सुबह हुआ हादसा
जानकारी के अनुसार 13 दिसंबर की सुबह कोल्ड स्टोरेज परिसर में निर्माण/मरम्मत से जुड़ा कार्य चल रहा था। इसी दौरान अचानक दीवार भरभराकर गिर पड़ी। दीवार के नीचे कुल चार मजदूर दब गए।
इलाज के दौरान दो की मौत, एक की मौके पर
हादसे के बाद तत्काल राहत-बचाव कार्य शुरू किया गया। मलबे से निकाले गए मजदूरों को अस्पताल ले जाया गया, जहां दो मजदूरों की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि एक मजदूर ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल मजदूर का अस्पताल में इलाज जारी है।

प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे मौके पर
घटना की सूचना मिलते ही कलेक्टर एस. जयवर्धन और एसएसपी प्रशांत ठाकुर घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने हालात का जायजा लिया और अधिकारियों को राहत एवं बचाव कार्य तेज करने के निर्देश दिए।
पुलिस बल तैनात, जांच के आदेश
किसी भी संभावित विरोध प्रदर्शन या तनाव की आशंका को देखते हुए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासन ने हादसे के कारणों की जांच के आदेश दे दिए हैं। प्रारंभिक तौर पर निर्माण में लापरवाही की आशंका जताई जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



