
Surajpur : होमवर्क नहीं करने पर KG-2 छात्र को पेड़ से लटकाया
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक प्राइवेट स्कूल में पढ़ने वाले केजी-2 के बच्चे को सिर्फ इसलिए पेड़ से लटका दिया गया क्योंकि उसने होमवर्क नहीं किया था। यह वीडियो सामने आने के बाद मामला तेजी से तूल पकड़ने लगा।

जांच में बड़ा खुलासा: शिक्षक खुद नाबालिग
जांच में पता चला कि जिस टीचर ने बच्चे को पेड़ पर लटकाया, वह खुद नाबालिग है। उसके 12वीं के दस्तावेजों में दर्ज जन्मतिथि के अनुसार उसकी उम्र अभी 18 साल भी पूरी नहीं हुई है। नाबालिग शिक्षक की नियुक्ति पर भी कई गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
स्कूल की मान्यता रद्द, संचालक पर FIR दर्ज
घटना की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर DEO ने जांच रिपोर्ट के आधार पर स्कूल की मान्यता रद्द कर दी है।
इसके साथ ही रामानुजगंज पुलिस ने स्कूल संचालक के खिलाफ FIR भी दर्ज की है। प्रशासन का कहना है कि स्कूल प्रबंधन ने नियमों का खुलेआम उल्लंघन किया है।
हाईकोर्ट ने लिया संज्ञान, सरकार से मांगा जवाब
यह मामला हाईकोर्ट तक पहुंच गया था। जनहित याचिका पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस रमेश कुमार सिन्हा और जस्टिस बीडी गुरु की डिवीजन बेंच ने स्कूल शिक्षा सचिव से शपथपत्र के साथ विस्तृत जवाब मांगा था।
हाईकोर्ट की सख्ती के बाद ही प्रशासन की कार्रवाई तेज हुई।

60 से अधिक बच्चों को दूसरे स्कूल में किया जाएगा शिफ्ट
मान्यता रद्द होने के बाद स्कूल के 60 से ज्यादा बच्चों को अब दूसरे स्कूलों में शिफ्ट किया जाएगा। प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि बच्चों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए उचित व्यवस्था की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



