
Surajpur में गर्भवती महिला की दर्दनाक मौत
सूरजपुर। जिले के पिधा गांव की 24 वर्षीय रेखा राजवाडे, जो 9 महीने की गर्भवती थीं, की बुधवार रात डिलीवरी के दौरान मौत हो गई। उनके पति तिलक राजवाडे के अनुसार, जब उन्हें प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो परिवार ने तुरंत एम्बुलेंस बुलाई।

जिला अस्पताल पहुंचने पर मिली अधूरी मदद
रेखा को रात 11 बजे जिला अस्पताल सूरजपुर लाया गया और उन्हें लेबर रूम में भर्ती किया गया। परिवार का दावा है कि महिला की प्रसव पीड़ा के दौरान न तो कोई डॉक्टर आया और न ही कोई नर्स।
गार्ड ने नहीं जगाया स्टाफ, मृत्यु के बाद रेफर किया
महिला को अस्पताल लाने वाली मितानिन सुगंती राजवाडे ने बताया कि गार्ड से डॉक्टर और नर्स को बुलाने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने किसी को नहीं जगाया। महिला को खुद धक्का देने के लिए कहा गया और गार्ड चुपचाप वहां से चले गए। उन्होंने नर्स को जगाना जरूरी नहीं समझा।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



