
Surajpur : हाथियों के कहर से ग्रामीणों में दहशत का माहौल, गांव में घुसकर कई घरों और फसलों को पहुंचाया नुकसान
सूरजपुर। जिले के रामानुजनगर वन परिक्षेत्र अंतर्गत मेनड्रा सत्कोना पारा गांव में बीती रात हाथियों का आतंक देखने को मिला। जंगली हाथियों के झुंड ने गांव में घुसकर कई घरों और फसलों को नुकसान पहुंचाया।

ग्रामीणों में डर का माहौल
अचानक हुए इस हमले से ग्रामीणों में दहशत फैल गई और अपनी जान बचाने के लिए लोग घर छोड़कर भागने को मजबूर हो गए। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर रखे हुए है और ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील की गई है।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



