
Surajpur : नशीली सामान बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़, 300 इंजेक्शन के साथ चार आरोपी गिरफ्तार
सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की अवैध बिक्री करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल हैं।
1.5 लाख रुपये का सामान जब्त
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 नशीली इंजेक्शन बरामद किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये आंकी गई है।

पुलिस और आरोपियों के तलाश में जुटी
सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम बनाकर छापा मारा और आरोपियों को रंगे हाथों पकड़ लिया। प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया है कि गिरोह इन इंजेक्शनों की सप्लाई आसपास के कस्बों और युवाओं में कर रहा था। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस नेटवर्क के पीछे और कौन-कौन लोग जुड़े हुए हैं।
*👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇*
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



