
Surajpur : मधुमक्खी के काटने से भाजपा नेता की मौत
सूरजपुर। जिले में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। मधुमक्खियों के झुंड के हमले में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के जिला संयोजक सुशांत विश्वास की मौत हो गई। घटना बिश्रामपुर थाना क्षेत्र के कुम्दा इलाके की है। बताया जा रहा है कि मधुमक्खियों के काटने के बाद उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई थी, इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।

इस हादसे की खबर फैलते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। स्थानीय भाजपा नेताओं ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए इसे पार्टी और समाज दोनों के लिए बड़ी क्षति बताया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



