
Surajpur: ट्रक की टक्कर से बाइक सवार की मौत, चालक गिरफ्तार
सूरजपुर: सूरजपुर जिले के भटगांव थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। जरही गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक चालक रामजनम विश्वकर्मा की मौके पर ही मौत हो गई।

ट्रक चालक गिरफ्तार
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। मृतक चरौदा गांव का निवासी था। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, ट्रक चालक को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



