
Surajpur : ACB की बड़ी कार्रवाई, उप अभियंता 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की कार्रवाई लगातार जारी है। बुधवार को सूरजपुर जिले के ग्रामीण यांत्रिकी सेवा (RES) विभाग के उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी को 15 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया।
मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के बदले मांगी रिश्वत
जानकारी के अनुसार, नवापारा खुर्द निवासी विशंभर सिंह ने मत्स्य विभाग के तहत तालाब निर्माण कराया था। इस कार्य की मूल्यांकन रिपोर्ट तैयार करने के बदले उप अभियंता ऋषिकांत तिवारी ने 15 हजार रुपये की रिश्वत की मांग की थी। शिकायत मिलने पर एसीबी की टीम ने कार्रवाई की योजना बनाई और बुधवार को आरोपी अधिकारी को प्रार्थी के निवास पर रिश्वत लेते ही धर दबोचा।

आरोपी से पूछताछ जारी
एसीबी की इस कार्रवाई से विभागीय अधिकारियों में हड़कंप मच गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ जारी है, और आगे की कार्रवाई की जा रही है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



