March 2, 2026
Surajpur:  रफ्तार ने ली पुलिसकर्मी की जान, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

Surajpur: रफ्तार ने ली पुलिसकर्मी की जान, अज्ञात वाहन ने मारी बाइक को टक्कर

Feb 3, 2026

सूरजपुर जिले में एक बार फिर तेज रफ्तार ने कहर बरपाया है। दर्दनाक सड़क हादसे में विश्रामपुर थाना क्षेत्र में तैनात आरक्षक अभय पांडे की मौत हो गई। सोमवार रात नेशनल हाइवे 43 पर अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिसके बाद वे गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही दम तोड़ दिया।

ट्रेनिंग से लौट रहे थे घर
जानकारी के अनुसार, आरक्षक अभय पांडे दसवीं बटालियन सिलफिली में फिटनेस ट्रेनिंग प्रोग्राम में शामिल होने गए थे। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद वे बाइक से घर लौट रहे थे। जयनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत नेशनल हाइवे 43 पर सिलफिली पेट्रोल पंप के पास यह हादसा हुआ। अचानक आए तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आरक्षक सड़क पर जा गिरे और गंभीर चोटें आईं। सड़क खून से लथपथ हो गई।

मौके पर ही ली अंतिम सांस
घटना के बाद राहगीरों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक को अस्पताल पहुंचाने की कोशिश की गई, लेकिन वे मौके पर ही नहीं बच सके। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने शुरू की जांच, फरार वाहन की तलाश
पुलिस अब हादसे के पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अज्ञात वाहन के चालक की तलाश की जा रही है, जो टक्कर मारने के बाद मौके से फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालने और गवाहों के बयान दर्ज करने का काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने बताया कि हादसे का मुख्य कारण तेज रफ्तार और लापरवाही लग रही है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix