
Surajpur: 17 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया
सुरजपुर: जिले से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने मानवता को शर्मसार कर दिया है। प्रतापपुर थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय नाबालिग ने 4 साल की मासूम बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया। इस जघन्य वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है।

मिठाई का लालच देकर ले गया मासूम को
जानकारी के अनुसार, आरोपी नाबालिग ने बच्ची को मिठाई खिलाने का लालच देकर अपने साथ ले गया। इसके बाद उसने बच्ची के साथ दरिंदगी की सारी हदें पार कर दीं।
गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
घटना के बाद बच्ची की हालत गंभीर हो गई। परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर नजर रखे हुए है।
पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
सूचना मिलते ही प्रतापपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को पकड़ लिया है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



