March 4, 2026
Suprela संडे मार्केट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Suprela संडे मार्केट में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

Jan 18, 2026

ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने निगम–पुलिस की संयुक्त कार्रवाई, शिवलिंग चबूतरा हटाने पर हुआ विवाद
दुर्ग शहर की बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के उद्देश्य से रविवार सुबह भिलाई नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने सुपेला संडे मार्केट में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की। इस दौरान सड़क किनारे और सार्वजनिक स्थानों पर किए गए अवैध कब्जों को हटाने के लिए बुलडोजर चलाया गया।

कार्रवाई के दौरान शिवलिंग चबूतरा हटाए जाने को लेकर कुछ समय के लिए विवाद की स्थिति बन गई। स्थानीय व्यापारियों और मौके पर मौजूद लोगों ने आपत्ति जताई, जिसके बाद पुलिस और निगम अधिकारियों ने स्थिति को संभाला और समझाइश दी। प्रशासन का कहना है कि किसी भी धार्मिक भावना को ठेस पहुंचाने का इरादा नहीं है, बल्कि यह कार्रवाई केवल यातायात सुचारु रखने और आमजन की सुविधा के लिए की जा रही है।

व्यापारियों में नाराजगी, पुलिस ने संभाली स्थिति
अतिक्रमण हटाने से प्रभावित कुछ व्यापारियों ने कार्रवाई का विरोध किया, लेकिन मौके पर मौजूद पुलिस बल ने हालात को नियंत्रित रखा। तनाव के बीच व्यापारियों ने पुलिस-निगम टीम को नाश्ता कराकर माहौल को शांत करने की पहल भी की।

प्रशासन का पक्ष
नगर निगम अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पहले भी कई बार नोटिस जारी कर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अनुपालन नहीं होने के कारण सख्त कार्रवाई करनी पड़ी। प्रशासन ने आगे भी ऐसे इलाकों में अभियान जारी रखने की बात कही है, जहां अतिक्रमण के कारण यातायात बाधित हो रहा है।

 

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix