
Bhilai : सुपेला पुलिस की ईमानदारी की मिसाल रास्ते में गुम हुआ 5 लाख रुपए का बैग खोजकर व्यवसायी को लौटाया
व्यवसायी का रास्ते में गिरा था बैग
दुर्ग जिले के सुपेला थाना क्षेत्र में एक व्यवसायी का रास्ते में 5 लाख रुपए से भरा बैग गुम हो गया था। व्यवसायी जितेन्द्र जैन, निवासी नेहरू नगर, घर की आवश्यकता के लिए मार्बल खरीदने निकले थे। रास्ते में उनकी एक्टिवा से बैग गिर गया, जिसमें 5 लाख रुपए नकद रखे थे।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई
रकम गुमने की सूचना मिलते ही सुपेला पुलिस हरकत में आ गई। थाना प्रभारी विजय यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल आसपास के क्षेत्र में खोजबीन शुरू की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले और स्थानीय लोगों से पूछताछ की।

5 लाख समेत बैग बरामद
पुलिस की मेहनत रंग लाई और न्यू कृष्णा नगर सुपेला निवासी संजय गुप्ता के पास से बैग सहित पूरी राशि बरामद कर ली गई। इसके बाद पूरी रकम आवेदक जितेन्द्र जैन को विधिवत सुपुर्द कर दी गई।
पुलिसकर्मियों का सराहनीय योगदान
इस सराहनीय कार्य में थाना प्रभारी विजय यादव, आरक्षक सूर्यप्रताप सिंह राजपूत और धर्मेंद्र सूर्यवंशी का विशेष योगदान रहा। पुलिस की तत्परता और ईमानदारी से जनता में भरोसा और मजबूत हुआ है।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



