March 2, 2026
Supela  पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मोबाइल लूट का शातिर बदमाश गिरफ्तार

Supela पुलिस की बड़ी कार्यवाही: मोबाइल लूट का शातिर बदमाश गिरफ्तार

Aug 14, 2025


पैदल चलने वालों से लूट कर बाइक से हो जाता था फरार
सुपेला पुलिस ने एक शातिर अपराधी को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है, जो पैदल चलने वाले लोगों से मोबाइल लूटकर मोटरसाइकिल पर फरार हो जाता था। यह कार्रवाई थाना सुपेला की सक्रियता और त्वरित कार्रवाई का परिणाम है।


आरोपी के खिलाफ अन्य मामले भी दर्ज
पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी राजेश उर्फ राजा चक्रवर्ती के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। यह शातिर अपराधी लंबे समय से क्षेत्र में लूट की घटनाओं को अंजाम दे रहा था।


घटना का विवरण
दिनांक 13.08.2025 को शाम 7:15 बजे प्रार्थी मोहम्मद शरवर घड़ी चौक, सुपेला से पेट्रोल लेने जा रहा था। उसी दौरान एक परिचित का फोन आने पर वह मोबाइल पर बात करने लगा। तभी पहले से घात लगाए बैठा आरोपी राजेश उर्फ राजा मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया और प्रार्थी का मोबाइल छीनकर फरार हो गया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना सुपेला में उसी दिन अपराध क्रमांक 954/2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
पुलिस की त्वरित कार्रवाई
विवेचना के दौरान दिनांक 14.08.2025 को सुपेला पुलिस ने चन्द्रा-मौर्या टॉकीज के पास घेराबंदी कर आरोपी राजेश उर्फ राजा को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने अपराध को स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से प्रार्थी का एक वीवो कंपनी का मोबाइल और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जप्त की। इसके बाद आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
आरोपी का विवरण
नाम: राजेश उर्फ राजा चक्रवर्ती
पता: वार्ड नं. 09, गौतम नगर, सुपेला, जिला दुर्ग

👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix