
Supela पुलिस की बड़ी कार्रवाई: चापड़ दिखाकर डराने-धमकाने वाला आरोपी गिरफ्तार
दिनांक: 09 अगस्त 2025, सुपेला (दुर्ग)
थाना सुपेला पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए धारदार चापड़ दिखाकर आम लोगों को डराने-धमकाने वाले एक आदतन अपराधी को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पूछताछ में जालबांधा के एक स्कूल से लैपटॉप चोरी करने की वारदात को भी कबूल किया है।

पुलिस को मिली गुप्त सूचना के आधार पर आकाश गंगा प्रेस कॉम्पलेक्स के पास सुपेला में घेराबंदी कर आरोपी को पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपना नाम कालीचरण देवराज, पिता रामू देवराज, उम्र 22 वर्ष, निवासी पवनतरा चौकी, जालबांध, जिला खैरागढ़, हाल पता सिकोला बस्ती, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग बताया।
आरोपी के कब्जे से पुलिस ने एक धारदार लोहे का चापड़, दो लैपटॉप, दो माउस और एक चार्जर बरामद किया है। जांच में पता चला कि कालीचरण आदतन अपराधी है और उसके खिलाफ पहले भी कई अपराध दर्ज हैं। पुलिस ने उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट की धारा 25, 27 और बीएनएस की धारा 305(ई), 331(4) के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
इस महत्वपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी सुपेला विजय यादव, प्र.आर. योगेश चंद्राकर, प्र.आर. उपेंद्र सिंह, आरक्षक सूर्य प्रताप सिंह, दुर्गेश सिंह राजपूत, और कुलदीप शुक्ला की विशेष भूमिका रही।
अपराध क्रमांक: 933/2025
आरोपी का विवरण:
नाम: कालीचरण देवराज
उम्र: 22 वर्ष
पता: पवनतरा चौकी, जालबांध, जिला खैरागढ़
हाल पता: सिकोला बस्ती, थाना मोहन नगर, जिला दुर्ग
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



