
सुपेला में कांच से गला रेतकर सोने का लॉकेट छीनने वाला आरोपी गिरफ्तार
सुपेला, 01 जुलाई 2025
सुपेला थाना पुलिस ने एक सनसनीखेज लूट के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी आकाश चौहान उर्फ झटका को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने एक बुजुर्ग व्यक्ति के गले पर टूटी शराब की बोतल का कांच टिकाकर सोने का लॉकेट छीन लिया था।
पुलिस के अनुसार, 30 जून 2025 को दुर्गापारा, सुपेला निवासी 68 वर्षीय शत्रुघन लाल ने थाने में शिकायत दर्ज की कि आरोपी आकाश चौहान उर्फ झटका ने शराब भट्टी के पास उनसे वाद-विवाद किया और टूटी शराब की बोतल के कांच को उनके गले पर टिकाकर सोने का लॉकेट छीनकर फरार हो गया। शिकायत के आधार पर थाने में अपराध क्रमांक 765/2025, धारा 309(4) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने आरोपी आकाश चौहान उर्फ झटका की तलाश की और उसे धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने घटना को अंजाम देना स्वीकार किया। पुलिस ने उसके कब्जे से छीना गया सोने का लॉकेट विधिवत रूप से जब्त कर लिया। आरोपी को 01 जुलाई 2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में निरीक्षक विजय कुमार यादव, सउनि अजय शंकर अविनाशी, प्र.आर. सुबोध पाण्डे, आरक्षक दुर्गेश राजपूत और सूर्यप्रताप सिंह की सराहनीय भूमिका रही।
गिरफ्तार आरोपी:
आकाश चौहान उर्फ झटका, उम्र 28 वर्ष, निवासी लक्ष्मी नगर, सुपेला
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



