February 9, 2026
सुपेला से तीन नाबालिग बच्चियां लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

सुपेला से तीन नाबालिग बच्चियां लापता, पुलिस ने दर्ज किया गुमशुदगी का मामला

Feb 8, 2026

अर्जुन नगर से 6 फरवरी की शाम से लापता हैं बच्चियां
दुर्ग। सुपेला थाना क्षेत्र अंतर्गत अर्जुन नगर से तीन नाबालिग बच्चियों के लापता होने का मामला सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार रानी यादव (उम्र 11 वर्ष), रजनी यादव (उम्र 7 वर्ष) एवं इशिका पांडे (उम्र 12 वर्ष) दिनांक 6 फरवरी को दोपहर करीब 4 बजे से घर से बिना बताए लापता हैं।


थाना सुपेला में दर्ज हुई गुमशुदगी
परिजनों की शिकायत पर थाना सुपेला में बच्चियों की गुमशुदगी को लेकर अपराध क्रमांक 221/26 एवं 222/26 के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस द्वारा बच्चियों की तलाश की जा रही है और आसपास के क्षेत्रों में सूचना प्रसारित की गई है।
नागरिकों से सहयोग की अपील
पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को भी इन बच्चियों के संबंध में कोई जानकारी मिले या वे कहीं दिखाई दें, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।
इन नंबरों पर दें सूचना

📞 पुलिस कंट्रोल रूम मोबाइल नंबर:

  • 9479192099
  • 8878505555

पुलिस का कहना है कि समय पर मिली सूचना से बच्चियों को सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने में मदद मिल सकती है।

 

👉 हमारे WhatsApp group से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇

https://chat.whatsapp.com/KoD8NZUKKtmFqIxvNmiCwx?mode=gi_t


Walkie Talkie News की शुरुआत हमने इस सोच के साथ की कि आपको हर खबर मिले सबसे पहले, सबसे सटीक और बिना किसी लाग-लपेट के। डिजिटल दौर में जहाँ अफवाहें हवा से तेज़ फैलती हैं, वहाँ हमारा मकसद है—आप तक पहुँचे सिर्फ़ सच, वो भी रियल टाइम में। भिलाई-दुर्ग और आसपास की हर लोकल हलचल, हर अहम जानकारी अब आपकी उंगलियों की ज़द में है।
Editor: Saurabh Tiwari
Phone: 8839303956
Email: walkietalkiemynews@gmail.com
Office Address: Shop No. 25, Aakash Ganga, Supela, Bhilai, Durg, Chhattisgarh

© Copyright Walkie Talkie News 2025 | All Rights Reserved | Made in India by MediaFlix