
Raipur : सूने मकान में चोरी करने वाले दो शातिर आरोपी गिरफ्तार
रायपुर। थाना तिल्दा नेवरा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कोहका में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों आरोपी पूर्व में भी चोरी व नकबजनी के मामलों में जेल जा चुके हैं। आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने-चांदी के जेवरात एवं घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल बरामद की गई है।

सूने मकान को बनाया था निशाना
प्रार्थी आशीष कुमार ध्रुव, निवासी ग्राम कोहका, थाना तिल्दा नेवरा द्वारा दिनांक 09 जनवरी 2026 को थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। प्रार्थी के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ घर में ताला लगाकर दोपहर में च्वाइस सेंटर गया हुआ था। वापस लौटने पर घर के कमरे में रखी अलमारी का ताला टूटा हुआ मिला तथा अंदर रखा सोने एवं चांदी का जेवरात गायब था। अज्ञात चोर द्वारा बाउंड्रीवाल कूदकर अंदर प्रवेश कर चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था।
सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी विश्लेषण से खुला मामला
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में एण्टी क्राईम एंड साइबर यूनिट तथा थाना तिल्दा नेवरा पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ, मुखबिर तंत्र एवं घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज का गहन अवलोकन कर तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से आरोपियों की पहचान सुनिश्चित की गई।
दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी का माल बरामद
पुलिस को प्राप्त महत्वपूर्ण सूचना के आधार पर टीम ने शेखर टंडन एवं सूरज जांगडे उर्फ भला को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना को स्वीकार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए सोने एवं चांदी के जेवरात तथा घटना में प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल जप्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 1,35,000 रुपये आंकी गई है।

गिरफ्तार आरोपी
1.शेखर टंडन, पिता विजय टंडन, उम्र 24 वर्ष
2.सूरज जांगडे उर्फ भला, पिता धनेश जांगडे, उम्र 23 वर्ष
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇



