
Sukma में CRPF जवान ने खुद को Service Rifle से गोली मारकर की आत्महत्या, 6 Page का Suicide Note बरामद
सुकमा: छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के इंजरम कैंप में तैनात 219 बटालियन के CRPF जवान नीलेश कुमार गर्ग ने बीती रात अपनी सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह घटना रात करीब 10:30 बजे की है। जवान मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और लंबे समय से इंजरम में तैनात थे।

मौके से छह पेज का सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसकी जांच पुलिस और CRPF अधिकारियों द्वारा की जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। जवान के आत्महत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
साथी जवानों ने गोली की आवाज सुनकर तुरंत मौके पर पहुंचकर नीलेश को गंभीर हालत में पाया, जब तक वे रेस्क्यू कर पाते, जवान ने दम तोड़ दिया था। आत्महत्या की यह घटना CRPF बटालियन में शोक का माहौल बना गई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिजनों को इसकी जानकारी दे दी गई है। अधिकारियों के अनुसार, जवान ने अंतिम वक्त में क्या लिखा है, उसका खुलासा जांच के बाद होगा।

छत्तीसगढ़ में पिछले कुछ महीनों में कई सुरक्षा जवानों ने आत्महत्या की घटनाएं की हैं, जिसकी वजह से सुरक्षा बलों में मानसिक स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ी है। अधिकारियों का कहना है कि जवानों की इस हालात के पीछे पारिवारिक तनाव, मानसिक दबाव और ड्यूटी के तनाव जैसे कई कारण हो सकते हैं।
यह घटना छत्तीसगढ़ के नक्सल संघर्ष क्षेत्र में तैनात सुरक्षा बलों की चुनौतियों को भी दर्शाती है, जहां वे न केवल बाहरी खतरों से लड़ते हैं बल्कि आंतरिक मानसिक संघर्ष से भी जूझते हैं।
👉 हमारे WhatsApp channel से जुड़ने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें👇👇
https://whatsapp.com/channel/0029VbALQC677qVNwdR5Le3V



